गंगा दशहरा पर एसडीएम ने उतारी मां गंगा की आरती

जमानियां (गाजीपुर)। कस्बा नगर स्थित यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट पर गुरुवार की शाम गंगा दशहरा पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, एसडीएम ज्योति चौरसिया व तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ गंगा की आरती उतारी।

मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित गंगा दशहरा पर अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इनके बाद विधि विधान से पूजन अर्चन कर समिति की ओर से गंगा नदी में आर-पार का माला उतारा गया तथा ब्राह्मणों द्वारा पूजन संपन्न कराया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी  श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि गंगा दशहरा, पुण्य सलिला मां गंगा का हिमालय से उत्पत्ति का दिवस है। इस दिन गंगा स्नान से दस प्रकार के पापों का नाश होता है, इसलिए इस दिन को ‘गंगा दशहरा’ नाम दिया गया। जहाँ-जहाँ गंगा का प्रवाह मर्त्य भूमि को स्पर्श करता गया, वह पवित्र हो गई।

गंगा तट पर स्थित हरिद्वार, प्रयाग, काशी तीर्थ बन गए। गंगा जल की पवित्रता के कारण ही हिन्दुओं के प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान में गंगा जल प्रयुक्त होता है। इस घाट को अत्यधिक सुंदर बनाया जायेगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा, गोपाल जायसवाल, रितेश सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *