जमानियां (गाजीपुर)। बकरीद पर्व को लेकर एसडीएम और सीओ ने गुरुवार की दोपहर स्टेशन बाजार व कस्बा क्षेत्र के ईदगाहों व मस्जिदों का जायजा लिया।
बता दें की आगामी पर्व बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया व सीओ रामकृष्ण तिवारी ने ईदगाहों व मस्जिदों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मस्जिदों के इमामों के साथ बातचीत की और आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा कि, “बकरीद एक महत्वपूर्ण पर्व है और इसकी नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी ईदगाहों व मस्जिदों की स्थिति का भौतिक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान मस्जिदों के इमामों से भी आग्रह किया गया कि वे नमाज़ के समय अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।
वहीं सीओ रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहेंगे और किसी भी दशा में सड़कों पर नमाज अदा नहीं होगी।










