गंगा दशहरा की तैयारियां हुई तेज, एसडीएम व सीओ ने किया गंगा घाट का निरीक्षण

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बलुआ गंगा घाट पर गुरुवार की शाम होने वाले गंगा दशहरा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसे लेकर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने बुद्धवार की दोपहर घाट का निरीक्षण किया।

विगत 25 वर्षों से नगर के बलुआ घाट पर हो रहे गंगा दशहरा पूजन के क्रम में गुरुवार की शाम होने वाले गंगा दशहरा के पूजन कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ज्योति चौरसिया व क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बलुआ गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के सदस्यों से घाट पर होने वाले पूजा कार्यक्रम की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर पालिका प्रशासन को घाट पर पर्याप्त साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, गोताखोर व महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रुम की व्यवस्था बनाए जाने के लिए निर्देशित किया।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को गंगा दशहरा पूजन को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के लिए निर्देशित किया।

उक्त मौके पर तहसीलदार रामनारायण वर्मा, नगर पालिका ईओ संतोष कुमार, एसडीओ विद्युत लोकेश कुमार, विजय शंकर राय, सत्येंद्र कुमार, कमल चंद बाबा, गोपाल जायसवाल, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *