जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन बाजार के वार्ड नं 10 में मंगलवार की सुबह घर से बाहर खेलने के लिए निकले 11 वर्षीय एक बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना को लेकर पीड़ित पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक स्टेशन बाजार के वार्ड नं 10 पटखौलिया निवासी पीड़ित पिता लव कुमार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे उसका 11 वर्षीय पुत्र अभिनव कृष्णा उर्फ कृष्णा घर से बाहर बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला। सुबह लगभग 8 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो हम, परिवार के लोगों के साथ खोजबीन शुरू कर दिए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इस घटना को लेकर पीड़ित पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर पुत्र के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
बालक के गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और बालक के बरामदगी के लिए प्रमुख स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।










