जमानियां (गाजीपुर)। होली पर्व आने से ठीक दो दिन पहले स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुद्धवार की सुबह अलग अलग स्थानों से विभिन्न मुकदमों में वांछित कुल चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
न्यायालय द्वारा विभिन्न मुकदमों में जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत जमानियां स्टेशन चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त स्टेशन बाजार के अहीर टोली निवासी 42 वर्षीय प्रदीप कमकर पुत्र छांगुर तथा मारपीट व शांति भंग करने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पटखौलिया निवासी टार्जन पुत्र सुभाष को दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं कोतवाली के उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने मुहम्मदपुर निवासी वांछित अभियुक्त 55 वर्षीय वकील राम पुत्र शिव नारायण राम को शरारत, मारपीट व घर में घुसकर हमला करने के मुकदमे में तथा उपनिरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने रोहुणा गांव निवासी वांछित अभियुक्त 80 वर्षीय ईश्वर दयाल पांडेय को मारपीट व धमकी देने मुकदमे में दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत चार वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया।










