दिलदारनगर (गाजीपुर) चिउटहां गांव में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है, चोरी की पिछली घटनाओं का खुलासा हुआ भी नहीं कि चोरों ने फिर दो घरों को अपना निशाना बना लिया और लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
चिउटहां गांव निवासी पीड़ित मो. अफजल मियां ने बताया कि वह परिवार संग अकबरपुर गए थे। डेढ़ माह बाद जब रविवार की सुबह 10 बजे घर लौटा तो अंदर के दो कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने कमरे में रखा बक्सा व अलमारी को तोड़ उसमें रखा लगभग 9 लाख 50 हजार रुपए का आभूषण चुरा ले गए। इस घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
वहीं दूसरी घटना में इसी गांव के सुहैल अहमद सिद्दकी प्रधानाध्यक के घर भी चोरी हुई है। सुहैल अहमद ने बताया कि शनिवार की रात रिश्तेदारी में मोहनियां बिहार गया था। रविवार की शाम परिवार के साथ जब घर पहुंचा तो छत के ऊपर लगा सीमेंटेड अल्बेस्टर टूटा हुआ था।
आशंका जताया कि चोर किसी छोटे बच्चें को नीचे उतार पीछे के दरवाजे की कुंडी खोल कर अंदर घुस गए होंगे और कमरें का ताला तोड़ बक्से में रखा दो सोने का हार, दो सोने का झुमका,1 सोने की अंगूठी, दो चांदी का पाजेब व चार चांदी का पायल व 90 हजार नगदी चोरी हुआ है। थाना में घटना की तहरीर दिया गया तो पुलिस ने घर आकर जांच करने की बात कही।
इस संबंध में थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिली है, घटना की छानबीन की जा रही है।