जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा गांव की ही एक नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक जमानियां क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर नाबालिग पुत्री को भगाने ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि बीते 4 फरवरी की शाम उसकी पुत्री सामान खरीदने दुकान पर गई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक उदय यादव उसकी पुत्री को अपने साथ भगा ले गया। हम लोगों ने काफी तलाश किया लेकीन मेरी पुत्री का पता नहीं चला।
कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।










