550 ग्राम अवैध गांजा के साथ चंदौली का युवक गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह 7:30 बजे चक्काबांध गांव के पास से चेकिंग के दौरान 550 ग्राम गांजा के साथ राम बिंद निवासी अवही थाना धानापुर चंदौली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायलय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।

उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को चक्का बांध गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने बताया वह गांजा लेकर बेचने जा रहा था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *