पेंसिल पैकिंग के नाम पर दस हजार रुपए की ठगी की शिकार हुई महिला

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर में पेंसिल पैकिंग कार्य के नाम पर दस हजार रुपए की ठगी का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पीड़िता के पति अजय ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी के मोबाइल पर किसी शातिर ठग ने फोन कर झांसा दिया कि घर बैठे पेंसिल पैकिंग का कार्य करने पर 30 हजार रूपये महीना दिया जाएगा, इसके लिए 650 रुपये देकर पंजीकरण तथा दस हजार रुपए जमा करना होगा। पंजीकरण करवाने के साथ ही सामान के साथ 30 हजार रुपये उन्हें दिए जाएंगे। पत्नी ने तीन बार में दस हजार रुपए ऑनलाइन भेज दिया। इसके बाद फोन करने वाला ठग अब फोन नहीं उठा रहा है।

कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है और लालच में आकर ऐसे लोगों के जाल में न फंसे। पीड़ित के तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *