अवैध मिट्टी खनन पर तहसील प्रशासन ने की कार्रवाई

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से हो रहे अवैध मिट्टी खनन को लेकर तहसील प्रशासन ने कारवाई शुरू कर दी है।

एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बड़ेसर व कसेरा पोखरा गांव के पास से अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी व रीपर मशीन तथा ट्रैक्टर व एक ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर को पकड़ कर कोतवाली में खड़ा किया है। प्रशासन के इस कारवाई से खनन कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध मिट्टी खनन में कार्रवाई के लिए एसडीएम कार्यालय द्वारा खनन अधिकारी व एआरटीओ को पत्र भेजा गया है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में इन दिनों जगह जगह अवैध तरीके से रात दिन लगातर मिट्टी खनन हो रहा है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिली तो कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *