निर्माणाधीन कूड़ा घर की दीवार गिराने पर 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के दरौली गांव में मंगलवार की शाम निर्माणधीन कूड़ा घर की आरआरसी दीवार को गांव के ही कुछ लोगों ने गिरा दिया। ग्राम प्रधान कंचन देवी व सचिव अरुण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी संपति को क्षति पहुँचाने के मामले में संतोष, यशवंत, शैलेंद्र, जितेंद्र, हवलदार, विजयशंकर व विन्धयाचल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई।

ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया गया है कि ग्राम पंचायत दरौली में राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कर आरआरसी (कूड़ा घर) बनाने के लिए ग्राम सभा को जमीन दी गई थी। ग्राम पंचायत द्वारा उस पर कूड़ा घर का निर्माण भी कराया जा रहा है। बीते 4 जनवरी को भी विपक्षियों द्वारा कार्य में अवरोध उत्पन्न करने पर कोतवाली में सूचना दी गई थी। इसके बाद पुनः मंगलवार की शाम लाठी डंडा लेकर पहुँचे विपक्षियों द्वारा कूड़ा घर की दीवार को बलपूर्वक गिरा दिया गया। जिससे ग्राम सभा की संपति को काफी नुकसान हुआ है।

सचिव अरुण कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा जमीन की पैमाइश कर उसे ग्राम पंचायत को दी गई है। जो नवीन परती है, जिस पर कूड़ा घर का निर्माण चल रहा है। टीन शेड डालकर दीवार उठाया जा रहा है। जिसे विपक्षियों ने गिरा दिया। उनका कहना है कि कूड़ा घर की जमीन हम लोगों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *