पशु तस्करी के वायरल वीडियो के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, सिपाही निलंबित

जमानियां (गाजीपुर)। बीते शनिवार की रात फुफुआव मार्ग पर हो रहे पशु तस्करी के वायरल वीडियो के मामले में स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।

हालांकि पशु तस्करी के इस वायरल वीडियो में थाने के ही एक सिपाही द्वारा 25 हजार रुपये सप्ताह का सुविधा शुल्क लेकर पशु तस्करी कराने का भी मामला सामने आया है। इसके बाद संबंधित सिपाही नीरज अनुरागी को निलंबित कर दिया गया है। चर्चा है कि पुलिस की किरकिरी होने के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने खुद अपनी पीठ थपथपाई है।

स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 361/2025 के मामले में वांछित अभियुक्त राहुल यादव (30 वर्ष) पुत्र हीरालाल यादव निवासी शेरपुर फुल्ली थाना दिलदारनगर को फुल्ली नहर पुलिया से तथा सुनील कुमार उर्फ मटरु (35 वर्ष) पुत्र रामआशीष सिंह यादव निवासी शाहपुर थाना दिलदारनगर को सोमवार को घर के बाहर नहर किनारे से गिरफ्तार किया गया।

कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि उक्त मामले में दो अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया और आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *