जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी सुनिल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर शनिवार की रात घर में चोरी होने की तहरीर दिया।
पीड़ित ने बताया कि बीते शनिवार की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसकर घर में रखा मोबाईल व पर्स जिसमें 10 हजार नगदी, अधार, एटीएम कार्ड, आर्मी का कागजात सहित अन्य कागजात, जो पर्स में था सब लेकर चले गये। जब सुबह जगा तब जानकारी हुई कि मेरा मोबाइल व अन्य सामान चोरी हो गया है। यह भी जानकारी मिली की गाँव के ही अरविंद सिंह के घर से भी मोबाइल चोरी हुआ है।










