जल निकासी की समस्या का तहसीलदार ने कराया समाधान

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील अंतर्गत बेटाबर कला गांव में पांच माह से पानी निकासी के विवाद को गुरुवार को तहसीलदार रामनारायन वर्मा ने राजस्व विभाग की टीम संग मेढ़ को खुलवाकर हल कराया।
तहसीलदार ने बताया कि बेटाबर कला गांव में पांच माह से दो पक्षकारों अक्षय कुमार राय और सोनू राय तथा दूसरा पक्ष अविनाश राय और अंजनी राय के बीच पानी की निकासी को लेकर के विवाद था। जिसमें दो स्थानों पर मेढ़ बांध कर पानी के निकास को रोका गया था। जिससे रोड पर और गांव में पानी भर रहा था साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में समस्या हो रही थी।

राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से वार्ता कर दोनों जगह से मेढ़ को खुदवा कर पानी की निकासी कराया गया। गई मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक रामराज व लेखपाल धनंजय पटेल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *