एसपी ने किया चक्काबांध मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण

जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा ने शुक्रवार की देर शाम स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र के कांशीराम शहरी आवास के सामने स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों व पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान आमजन से सहयोग लेकर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *