स्कार्पियो वाहन से 2700 पाउच देशी शराब के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हांथ लगी, जब एक शराब तस्कर स्कार्पियो वाहन में भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा था और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

कोतवाली के उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय ने बताया कि वह और उपनिरीक्षक अभिनव गुप्ता सोमवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शराब तस्कर स्कार्पियो वाहन में भारी मात्रा में शराब लेकर जमानियां दिलदारनगर नहर मार्ग से होकर जाने जाने वाला है।

इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए स्कार्पियो वाहन संख्या OR 02 AW 1080 में शराब लेकर जा रहे अभियुक्त को रात 11:45 बजे बहादुरपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 60 पेटी में 200 एमएल की 2700 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम मंटू यादव (25 वर्ष) पुत्र बनारसी यादव निवासी जगदीशपुर थाना जमानियां बताया। इस संबंध में कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *