एसडीएम व तहसीलदार ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव से किया दौरा

जमानियां (गाजीपुर)। गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से जहां तटवर्ती गांव के लोग सहमें हुए हैं, तो वहीं गंगा का पानी स्थानीय बलुवा घाट के रामलीला मैदान के पास पहुंच गया है। इससे शवों का अंतिम संस्कार साईं के मंदिर के पीछे किया जा रहा है।

गंगा के पानी से घाट के लगभग सभी सीढ़ी पानी में पूरी तरह डूब गया है। वहीं सिंचाई विभाग द्वारा एनएच 24 से सटे जलालपुर मौजा में कटान को रोकने के लिए बोल्डर स्टेपिंग का कार्य कराया गया है।हालांकि जलस्तर बढ़ने से निचला हिस्से का बोल्डर भी पानी में डूब गया है और पानी बोल्डर के पीछे भी आ चुका है।

लेकिन जिस हिस्से में बोल्डर स्टेपिंग का कार्य नहीं हुआ है वहां की मिट्टी कट रही है जिससे लोग भयभीत है। संभावित बाढ़ को लेकर एसडीएम ज्योति चौरसिया व तहसीलदार रामनारायन वर्मा भी सब्बलपुर बाण के गंगबरार क्षेत्र में नाव से भ्रमण कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा।

तहसीलदार ने बताया कि गंगा में पानी बढ़ने से सभी कानूनगो व लेखपालों को सक्रिय कर दिया गया है साथ ही बाढ़ चौकी भी एक्टिवेट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *