एसडीएम व सीओ ने पटाखों की दुकान पर मारा छापा, अवैध पटाखा हुआ जब्त

जमानियां (गाजीपुर)। दीपावली पर्व को लेकर अवैध पटाखों की बिक्री के मामले में स्थानीय प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसडीएम ज्योति चौरसिया व सीओ अनिल कुमार ने सोमवार की दोपहर कस्बा बाजार में अस्थायी पटाखा की दुकानों में औचक छापेमारी कर दुकान की जांच की।

प्रशासन की अचानक इस कार्रवाई से पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कस्बा बाजार में अस्थाई पटाखों की दुकान लगाने वाले दुकानदार इस्तियाक अहमद एवं रियाज अहमद की दुकान पर अवैध रूप से पटाखों की भंडारण पाया गया। जिसके जब्ती की कार्यवाही की गई।

इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि दोनों दुकानदारों के पास पटाखा भंडारण का कोई लाइसेंस नहीं था, इन्होंने अवैध रूप से दुकान के अंदर पटाखों का भंडारण किया हुआ था। पटाखों को जब्त कर इनका अस्थायी लाइसेंस निरस्त करने की नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *