जाति सूचक गाली व मारपीट में एससी – एसटी का मुकदमा दर्ज

दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के भरवलियां गांव निवासी सत्यरूद्र प्रकाश चंद्र ने थाना में तहरीर देकर विपक्षी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व गाली देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वीरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित सत्यरूद्र प्रकाश चन्द्र ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9 बजे विपक्षी पैसे के लेन देन की बात को लेकर मुझे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगा। मना करने पर मुझे मारने पीटने लगा मारपीट के दौरान गाँव के लोग इकट्ठा हो गए, तब विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *