जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में घर में अकेले बच्चों को देख चोर ने खुद को रिश्तेदार बताकर उन्हें दुकान भेज दिया और घर में रखा बक्शा तोड़ नगदी व आभूषण पर हांथ साफ कर दिया। बच्चें जब घर पहुंचे तो समान बिखरा पड़ा देख घटना की जानकारी माता पिता को दिया।
पीड़ित शशिकांत बिंद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार को सुबह मैं और मेरी पत्नी अपने अपने काम से घर से बाहर चले गए इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति अपने आप को हमारा रिश्तेदार बताकर घर के बच्चों को बहला फुसला कर उन्हें बाहर दुकान पर भेज दिया। इसके बाद बक्शा तोड़ उसमें रखा नगदी पांच हजार रुपया व आभूषण चुरा ले गए। इस मामले में कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।










