महिलाओं को पुलिस ने दी ‘मिशन शक्ति फेज 5’ की जानकारी

जमानियां (गाजीपुर)। नारी सशक्तिकरण मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए बघरी, सराय मुराद अली, खिदिरपुर व कस्बा के दुर्गा चौक गांव में सोमवार को उपनिरीक्षक अभिनव गुप्ता ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के बारे में जानकारी दी।

महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में डरे नहीं पुलिस आपके साथ है। आपात स्थिति में 112, 1098, 1076, 181, 1930 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें पुलिस आपकी मदद के लिए तैयार है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी अवगत कराया गया।

इस मौके पर समाजसेवी नीतेश राय, ओमप्रकाश राय, मुख्य आरक्षी रतन कुमार सरोज, महिला मुख्य आरक्षी प्रिया द्रिवेदी, होमगार्ड रमन कुमार एवं गांव की महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *