गाजीपुर के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में किया कमाल, मंडल स्तर पर झटके सबसे ज़्यादा पदक

जमानियां (गाजीपुर)। माध्यमिक शिक्षा, वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन 12 अगस्त को बनारस मंडल के शहीद गांव, चंदौली में किया गया। प्रतियोगिता में गाजीपुर जनपद के स्कूली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक पदक अपने नाम किए।

गौरतलब हो कि सभी विजेता खिलाड़ी जमानियां तहसील की द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षु हैं।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –

सीनियर इंडियन राउंड: प्रथम – रोहित कुमार, द्वितीय – कुणाल सिंह, तृतीय – कॉनिस यादव

सीनियर रिकॉर्व राउंड: प्रथम – शैलेंद्र कुमार

सीनियर कंपाउंड राउंड: प्रथम – विकास कुशवाहा, द्वितीय – विशाल यादव, तृतीय – सत्यम

जूनियर इंडियन राउंड: प्रथम – सुशील यादव

जूनियर रिकॉर्व राउंड: प्रथम – आदित्य कुमार

सब जूनियर इंडियन राउंड: प्रथम – अंश सिंह, तृतीय – आरुष वर्मा

सब जूनियर रिकॉर्व राउंड: द्वितीय – विराट मौर्य, तृतीय – युवराज सिंह, चौथा – अनुज गुप्ता

कुल टीम परिणाम:
प्रथम – गाजीपुर, द्वितीय – चंदौली, तृतीय – बनारस।

प्रशिक्षक संदीप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संघ के सचिव नंदू दुबे ने कहा कि खेलों का विकास स्कूल स्तर पर ही संभव है, इसलिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता में वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद सिंह, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *