48 प्रार्थना पत्रों में 5 का हुआ निस्तारण

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 48 प्रार्थना पत्रों में मात्र 5 का निस्तारण किया गया।

प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में माह के तीसरे शनिवार को एसडीएम ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे 48 फरियादियों ने राजस्व विभाग से 37, पुलिस विभाग से 1, विकास विभाग से 4,, शिक्षा विभाग से 1, समाज कल्याण से 3, बैंक से 1 तथा पंचायत विभाग से 1 प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें से राजस्व विभाग से मात्र 5 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

एसडीएम ने शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उक्त मौके पर तहसीलदार रामनारायण वर्मा, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, बीडीओ बृजेश अस्थाना सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *