दिलदारनगर (गाजीपुर)। फूली गांव स्थित आदित्य लाल खेल मैदान में रविवार को मिनी ओलंपिक चैम्पियनशिप और जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 5 किमी व 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद और रस्साकशी समेत कई खेलों का आयोजन किया गया।
नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जबकि दिलदारनगर थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर 5 किमी दौड़ का शुभारंभ किया। चैंपियनशिप में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ बिहार के प्रतिभागियों ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विजेता खिलाड़ी
5 किमी दौड़ में पवन राजभर (अवकल) ने प्रथम स्थान पाकर रेंजर साइकिल जीती। प्रिंस यादव (वाराणसी) दूसरे और सोनू यादव तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर 100 मीटर (बालक वर्ग) में सैफ अंसारी प्रथम, प्रदीप राजभर द्वितीय और अमन यादव तृतीय रहे।
सब जूनियर (बालक वर्ग) में अतीक राइन प्रथम, सेतु कुमार द्वितीय और सोनू यादव तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर (बालिका वर्ग) में खुशी शर्मा प्रथम, काजल यादव द्वितीय और खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक में अम्बेज सिंह (कैमूर, बिहार) विजेता बने, जबकि लाल चंद्र दूसरे और सचित यादव तीसरे स्थान पर रहे।
लांग जंप (सीनियर वर्ग) में अखिलेश यादव प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और सत्य प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे।
रस्साकशी (पुरुष वर्ग) में दौदही ने पहला और फुल्ली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नाथूपुर प्रथम और आलमगंज द्वितीय रहे।

समापन अवसर पर सपा नेता मन्नू सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजय यादव ने अतिथियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। कोच व रेफरी की भूमिका में राजकुमार गुप्ता और निलेश यादव रहे। मंच संचालन मिसबाहुल होदा और बाबर ने किया।
कार्यक्रम में विजय यादव, वीरेंद्र प्रधान, सुरेंद्र यादव, फैज़ान अहमद, सैफ सिद्दीकी, सैफुल होदा, हदीस, पप्पू यादव, सुब्बा यादव, लल्लन गुप्ता और हेमंत राजभर मौजूद रहे।










