वाराणसी में ‘जनता अधिकार पार्टी’ का गठन, सोनार नरहरी सेना कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

वाराणसी। वाराणसी के बेलवरिया भोजूबीर-सिंधोरा रोड स्थित उन्दी गेट के सामने एक कार्यक्रम के दौरान “सोनार नरहरी सेना” के क्षेत्रीय कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। इस शुभ अवसर पर एक नए राजनीतिक दल “जनता अधिकार पार्टी” के गठन की भी घोषणा की गई, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

पार्टी का उद्देश्य पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा सर्वाधिक वंचित समुदायों की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। पार्टी की कमान श्री धर्मेन्द्र कुमार वर्मा को सौंपी गई, जिन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

इस आयोजन में विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से शामिल प्रमुख लोगों में रामगोविन्द प्रजापति – राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुम्हार आंदोलन मंच, सत्यनारायण विश्वकर्मा – राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीएन सेना, राजेश गौंड – प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय गौंड महासभा, दिनेश शर्मा – राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय नाई विकास सेवा समिति, साथ ही कन्हैया शर्मा, नामों नाथ शर्मा, सोनी सेठ, किशन सेठ, डॉ. शनि सेठ, विशाल सेठ, दीपक सेठ, पतिराज सेठ, सतीश कुमार वर्मा (प्रवक्ता), संजय विश्वकर्मा (प्रवक्ता), अधिवक्ता राजू सेठ, सुरेश प्रजापति, रमेश शर्मा, निखिल प्रजापति, रामजतन गौंड, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद उस्मान, पप्पू सेठ, रवि सोनार, संदीप सेठ, सुरज सेठ (प्रदेश मीडिया प्रभारी, पिंडरा विधानसभा) समेत दर्जनों सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठनात्मक एकता और समाज में समान अधिकार दिलाने की दिशा में मिलकर कार्य करने की अपील की। “जनता अधिकार पार्टी” ने यह स्पष्ट किया कि वह सामाजिक न्याय और हाशिए पर खड़े समुदायों की सशक्त आवाज बनकर उभरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *