जयकारे के साथ मां दुर्गा के प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ मां दुर्गा को विदाई दी।

प्रतिमा विसर्जन की तैयारी शनिवार को सुबह से ही चलता रहा। विसर्जन से पहले नगर में दुर्गा पूजा पंडालों के संचालक अपनी टीम के साथ प्रतिमाओं को लेकर शनिवार की शाम गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा झांकियां निकाली। जिसमें शामिल श्रद्धालु नाचते-गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थल पहुंचे।

नगर के पांडालों की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन रेलवे स्टेशन क्षेत्र के कांशीराम आवास के सामने बनाए गए जलाशय में किया गया। पूरे आयोजन के दौरान तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा और पुलिस लगातार गश्त करती रही। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी शोभायात्रा के साथ जगह जगह तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *