पत्नी पर टिप्पणी करने पर पति ने दो के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

जमानियां (गाजीपुर)। हेतिमपुर निवासी एक पति ने कोतवाली में तहरीर देकर दो लोगों द्वारा पत्नी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गांव के ही राजा व अमरजीत बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि गांव के ही विपक्षी आये दिन मेरी पत्नी को बोली बोलते हुए कमेंट करते हैं। बीते शनिवार की रात 8 बजे पत्नी को देखकर बोली बोल रहे थे। मेरी पत्नी ने विरोध किया तो विपक्षी गाली देने लगे। शोर गुल सुन जब मौके पर पहुँचा तो विपक्षी मुझे भी गाली देने लगे तथा बोले की अगर थाना पर जाकर शिकायत करोगे तो पुरे परिवार को जान से मारकर नहर में फेक देंगे।

उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *