जमानियां (गाज़ीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाज़ार में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार शाम मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्टेशन बाजार के वार्ड नं-09 निवासी झुरी सिंह यादव पुत्र स्व. छेदी यादव ने तहरीर देकर बताया कि मौजा पटखौलिया स्थित आराजी संख्या 278 व 24 से जुड़े विवाद पर IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जहां बीते को शाम लगभग 5 बजे लेखपाल द्वारा रिपोर्ट के लिए उन्हें मौके पर बुलाया गया।
झुरी सिंह यादव अपने पुत्र नितिन सिंह यादव के साथ मौके पर पहुँचे, तभी विपक्षीगण सुदर्शन यादव पुत्र राजाराम यादव, अभिषेक यादव, अजय यादव उर्फ गोल्डेन, एवं दीनबंधु यादव (पुत्रगण सुदर्शन यादव) निवासी स्टेशन वार्ड नं-09 ने उनके पुत्र पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारपीट की, जिससे नितिन सिंह यादव का दाहिना कंधा टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित का कहना है मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुँची, तब जाकर मामला शांत हुआ।
पीड़ित ने रविवार को थाना पहुँचकर लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










