पानी टंकी निर्माण के लिए चेयरमैन ने किया भूमि पूजन, 38.96 लाख की लागत से बनेगा पानी टंकी

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 कानूनगो मोहल्ला में गुरुवार को पेयजल संकट को दूर करने के लिए 38.96 लाख रुपये की लागत से 25 HP क्षमता वाली पानी की टंकी के निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

चेयरमैन ने बताया कि यह टंकी क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि वार्ड 08 के साथ-साथ आसपास के कई वार्डों को भी इस टंकी के जरिए पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा, नगरवासियों को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है। यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में नगर का सर्वांगीण विकास होगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की पेयजल आपूर्ति संबंधी महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिससे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहरों के साथ-साथ गांवों में भी स्वच्छ जल पहुंचाने को लेकर संकल्पित है।

स्थानीय लोगों ने पानी टंकी निर्माण की शुरुआत पर हर्ष जताते हुए चेयरमैन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वार्ड 25 के सभासद प्रतिनिधि अब्दुला, एनाम, भाजपा मीडिया प्रभारी संजीत यादव, आशीष वर्मा, संजय, रुस्तम समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *