भैंस बांधने को लेकर हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवा बैरनपुर गांव में भैंस बांधने की बात को लेकर एक महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

पिड़िता लीला यादव, निवासिनी देवा बैरनपुर ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार की सुबह 9 बजे मैं भैस बांधने गयी तो बिना कारण मेरा विपक्षी राम बलि राय उग्र होकर मुझे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसका विरोध करने पर विपक्षी ने मुझे लाठी डंडे से बुरी तहर से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *