मकर संक्रांति पर बलुआ घाट पर हुआ भंडारे का आयोजन

जमानियां (गाजीपुर)। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर हर साल की भांति इस वर्ष भी कस्बा बाजार स्थित बलुआ घाट पर मां गंगा उतर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के पुत्र रितेश सिंह एवं नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।इसके बाद अतिथियों ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कमल चन्द्र बाबा सहित रामचंद्र राम, जयप्रकाश जायसवाल, सोनू गुप्ता, मनीष पटवा, सुमिरन शर्मा, पप्पू चौधरी, भगवान जायसवाल, सोनल वर्मा, जयप्रकाश यादव, साधू चौधरी, प्रियांशु चौधरी आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *