मुर्गी फार्म में मृत मिले दर्जनों मुर्गी व बच्चे, पीड़ित ने दी नामजद तहरीर

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गड़हीचक उर्फ जहरुल्ला गांव में शनिवार की सुबह एक मुर्गी फार्म में दर्जनों मुर्गियों व उसके बच्चे मारे जाने का मामला सामने आया है। मुर्गी फार्म संचालक ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।

गड़हीचक उर्फ जहरुल्ला गांव निवासी पीड़ित अमित कुमार यादव पुत्र स्व. शिवबचन यादव ने पुलिस को दिये गए नामजद तहरीर में बताया कि गांव में ही वह मुर्गी फार्म का संचालन करता है। गांव का एक विपक्षी पूर्व से ही मुझसे रंजिश रखता है तथा आए दिन वह मुझे शारीरिक तथा आर्थिक रूप से क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से मुर्गी पालन में व्यवधान उत्पन्न करता रहता है।

इसे लेकर बीते 13 अगस्त 26 को उसके साथ सुलह हुई की वह मेरे मुर्गी फार्म के पास नहीं जाएगा। लेकिन बीते शुक्रवार की रात उसने मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर खुला छोड़ दिया, जिसके कारण रात में मुर्गी फार्म में घुसे कुत्ते आदि जानवरों ने सभी मुर्गियों और उसके बच्चों पर हमला कर मार दिया। इस घटना से मुझे लाखों रुपए की क्षति हुई है। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *