रेल पटरी के किनारे मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरबल्लमपुर व दरौली स्टेशन के बीच रेल पटरी के किनारे सोमवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान हेतु मोर्चरी में भेज दिया।
कोतवाली के उपनिरीक्षक अजय पाण्डेय ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे रेलवे से एक मेमो प्राप्त हुआ कि हरबल्लमपुर व दरौली स्टेशन के बीच डाउन रेल पटरी के किलोमीटर संख्या 706/2 के पास एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ है। जिसका संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। काफी देर के बाद जब शिनाख्त नहीं हुआ तो शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *