डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में 42 फरियादियों ने लगाई गुहार, महज 5 का निस्तारण

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील परिसर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 42 प्रार्थना पत्रों में मात्र 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।

जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में माह के तृतीय शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां अपनी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पहुंचे फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया।

इस दौरान राजस्व विभाग से 24, पुलिस विभाग से 3, विकास विभाग से 5, विद्युत विभाग से 2, आपूर्ति से 2, चकबंदी से 1, प्रोबेशन से 1, ट्रांसमिशन से 1, जल निगम से 1, सिंचाई विभाग से 1 तथा प्रदूषण से संबंधित 1 मामले सहित कुल 42 प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें से मात्र 5 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उक्त मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, बीडीओ अरविंद यादव, अधिशाषी अभियंता विनय कटारिया आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *