पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय व सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के बीच पैरेंटिंग ट्विनिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जमानियां (गाजीपुर)। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बरुईन बाजार एवं सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के बीच मंगलवार को पैरेंटिंग ट्विनिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक सत्य प्रकाश मौर्य व पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक सच्चिदानंद व प्रधानाचार्य रामप्यारे सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।

लुडो प्रतियोगिता में सत्यम इंटर नेशनल स्कूल के कक्षा 7 के आरुषि कुशवाहा व कक्षा 6 के नंदनी पांडे विजेता बने।वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बरुईन कक्षा 7 की छात्रा शकीना विजेता बनी। वहीं जल संरक्षण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 7 की छात्रा अरीबा नाज और पीम श्री कंपोजिट विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र अमर कुमार विजेता बने।

वाद – विवाद प्रतियोगिता में भी सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 7 की छात्रा आस्था यादव व पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय की छात्रा आँचल कुमारी विजेता बनी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के अंतर्गत पारंपरिक लोकनृत्य एवं झाँसी की रानी एक्ट & प्ले में दोनों विद्यालय के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में सत्यम इंटरनेशनल स्कूल से कक्षा 7 की खुशी कुमारी, संध्या कुमारी, आरूही जायसवाल, आँचल गुप्ता आदि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता टीम का हिस्सा बनीं और इस कार्यक्रम में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के कक्षा 7 की छात्रा अनुष्का, आँचल, जिन्ही, आँचल चंदन एवं खुशी आदि ने भी अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस मौके पर नफीस अंसारी, सभासद शबीना खान एवं पीम श्री कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार, रवि प्रकाश उपाध्याय, सरोज सिंह एवं गोकुल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य एल डी जेना द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *