जमानियां (गाजीपुर)। फुल्ली संकुल के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में बुधवार को पुस्तकालय एवं लर्निंग कॉर्नर का शुभारंभ एआरपी अरविंद कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
लर्निंग कॉर्नर एवं सक्रिय पुस्तकालय की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए अरविंद कुमार ने बताया कि यह राष्ट्रीय पाठ्यचर्या एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों में मौलिक भाषा विकास एवं संख्यात्मक ज्ञान हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान सभी निपुण घोषित बच्चों को स्टेशनरी विद्यालय के तरफ से बच्चों को दिया गया। इसी तरह का प्रयास ब्लॉक के सभी 153 विद्यालयों को भी करना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।










