बोलेरो वाहन की टक्कर से बालक हुआ घायल

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास नहर किनारे मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बोलेरो वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय एक बालक घायल हो गया। गंगा घाट से लौट रही पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि वार्ड नं 5 पटखौलिया मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय हिमांशु पुत्र श्यामसुंदर बिंद मंगलवार की सुबह नहर किनारे स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले की तरफ से घर लौट रहा था तभी चक्काबांध की तरफ से आ रहे एक बोलेरो वाहन से वह टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया।

चक्काबांध में छठ पूजा की ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों ने घायल हिमांशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। हालत सामान्य होने पर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *