जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव निवासी एक महिला ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता सरिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि देवैथा नहर के पास राकेश, घुरहू, सुग्रीम, नीतीश, अनीश, चिरकुट और संदीप ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।










