शराब के नशे में मारपीट व जान से मारने की धमकी

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चक्काबांध गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है।

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी मिन्टू बिन्द पुत्र घुरहु बिन्द शराब के नशे में उसके दरवाजे पर पहुंचा और भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगा। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी के इस व्यवहार से वह भयभीत है। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *