अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2025 को उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ देवैथा मार्ग पर बभनपुरा नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अभईपुर, जमानियां निवासी सोनू राजभर पुत्र स्व. सलटू राजभर को पकड़ा गया। उसकी तलाशी में एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 300/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *