जमानियां (गाजीपुर)। हापुड़ जिलाधिकारी के दमनात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाही से तनावग्रस्त लेखपाल सुभाष मीणा की हृदयविदारक मृत्यु की घटना से लेखपाल संघ में शोक है। सोमवार को उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ के आवाह्न पर स्थानीय तहसील परिसर में लेखपालों ने 10 से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम ज्योति चौरसिया को मुंख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रमेश राम ने कहा कि हापुड में जिलाधिकारी का अधीनस्थ के प्रति अपमानजनक एवं दमनात्मक व्यवहार एवं बिना जांच ‘ के ही झूठी शिकायत पर उत्पीडनात्मक कार्यवाही के तनाव में लेखपाल सुभाष मीणा की मृत्यु हो से समस्त लेखपाल आहत है।
हम लोग लेखपाल के मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता, आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति,जांच रिपोर्ट प्रेषित कर दोषियों के खिलाफ कारवाई, अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय व सम्मानजनक व्यवहार करने की मांग की।
धरना में तहसील अध्यक्ष विजय सिंह, विनीत सिंह, शिव प्रताप सिंह, ईश्वर, मयंक, फूल चंद्र, सुभाष, संदीप, शालिनी, अर्पणा यादव आदि लेखपाल रहे।










