तहसीलदार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का विरोध तेज, न्यायिक कार्य का हुआ बहिष्कार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर बार भवन में आयोजित बैठक में तहसीलदार रामनारायन वर्मा के विधि विरुद्ध कार्य की घोर निंदा करते हुए उनके स्थानांतरण तक न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया और उच्चाधिकारियों को कार्रवाई हेतु पत्र भी भेजा।

बार संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि तहसीलदार द्वारा 18 जून को लंबित पत्रवाली गीता देवी बनाम अंसार अहमद (मौजा नरियांव) में प्रतिवादी को आपत्ति दाखिल करने का निर्देश दिया गया था, अन्यथा पत्रवाली आदेश हेतु सुरक्षित मानी जानी थी। लेकिन अगले दिन, यानी 19 जून को तहसीलदार ने आपत्तिकर्ता अधिवक्ता को बुलाकर आपत्ति दर्ज कराई और इंडोर्समेंट की तिथि में फेरबदल कर उसे 18 से बदलकर 19 जून कर दिया गया।

बार अध्यक्ष ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन है, जो अधिवक्ता समाज के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने तहसीलदार पर बार-बार नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और तत्काल स्थानांतरण की मांग की।अधिवक्ता ज्ञान सागर, कमलकांत राय, संजय सिंह, घनश्याम, शशि भूषण राय, नरेंद्र राय, उदय नारायण सिंह, बृजेश समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर अधिवक्ता ज्ञान सागर, कमलकांत राय, संजय सिंह, घनश्याम, शशि भूषण राय, नरेंद्र राय, उदय नारायण सिंह, बृजेश समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *