अघोर पीठ के संत तुकाराम बाबा का मना 12 वां निर्वाण दिवस

दिलदारनगर (गाजीपुर)। अघोर सेवा मंडल गिरनार आश्रम के  संस्थापक अवधूत सिंह शावक राम बाबा के शिष्य एवं अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष संत तुकाराम बाबा का 12 वां निर्वाण दिवस भक्ति भाव तथा श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

आश्रम के साधु ओम रामजी द्वारा बाबा के समाधि स्थल एवं मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया।दोपहर बाद भंडारा में दूर दराज से पहुंचे साधु संतो ने प्रसाद ग्रहण किया। साधु ओम रामजी ने कहा कि बाबा तुकाराम पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हमेशा कार्य किये। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर संस्था के सचिव अरविंद सिंह, वेद प्रकाश, राहुल सिंह,
कमला, राजेंद्र, हरिशंकर सिंह, उदय सिंह, नीरज, कामेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *