जमानियां क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी का हुआ तबादला, अनिल कुमार बने नए क्षेत्राधिकारी

जमानियां (गाजीपुर)। जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा ने मंगलवार को कई क्षेत्राधिकारियों का तबादला किया है। जिसके क्रम में जमानियां के क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी का तबादला सैदपुर के लिए कर दिया गया है। वहीं सैदपुर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार को जमानियां का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। गौरतलब हो कि जमानियां सर्किल के तहत गहमर, सुहवल, रेवतीपुर, दिलदारनगर, नगसर व जमानियां सहित कुल 6 थाने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *