अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

जमानियां (गाजीपुर)। बड़ेसर गांव के पास शनिवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची डायल 112 पुलिस ने घायल को पीएचसी पहुँचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मच्छरमारा गांव निवासी 25 वर्षीय राम धीरज बिंद पुत्र मंगरु बिंद शनिवार की दोपहर किसी कार्य से बाइक से जमानियां रेलवे स्टेशन जा रहा था। तभी बड़ेसर गांव के पास एनएच 24 सड़क पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। यह देख राहगीरों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँची डायल 112 पुलिस ने तत्परता से घायल युवक को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *