उगते सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाओं ने किया छठ पूजा व्रत का समापन

जमानियां (गाजीपुर)। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ मंगलवार की सुबह छठ महापर्व का समापन हो गया। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के लिए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

स्थानीय क्षेत्र के चक्कबाँध, बड़ेसर, बलुआ घाट, सतुआनी घाट, हरपुर घाट सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्ति गीत और छठ मइया के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा घाटों पर सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी। वहीं पूजा घाट पर समाजसेवी युवाओं ने हजारों लोगों को निःशुल्क चाय पिलाया।

एसडीएम ज्योति चौरसिया ने छठ पूजा के सकुशल संपन्न होने पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसमें नावों और गोताखोरों की व्यवस्था भी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *