ठगी की शिकार हुई महिला, सफाई करने के नाम पर ठगों ने उड़ाए गहने

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार क्षेत्र के बरुईन गांव में गहना साफ करने के नाम पर दो ठगों ने गुरुवार की दोपहर एक महिला का आभूषण लेकर फरार हो गए। ठगी की शिकार महिला ने स्टेशन बाजार चौकी में तहरीर दी है। जिसपर पुलिस उच्चकों की तलाश में जुट गई।

बरुईन गांव निवासिनी रिंकू देवी ने बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी। तभी दोपहर करीब सवा दो बजे सफेद रंग की अपाचे बाईक से दो युवक उसके घर पहुंचे और सोने का आभूषण साफ करने के लिए मांगे तब मैं उनके झांसे में आ गयी और सोने की सिकड़ी, कान का झाला, अंगूठी व मंगलसूत्र दे दिया। और पानी गर्म करने के लिए अंदर चली गयी। इसी बीच दोनों युवक आभूषण लेकर फरार हो गए। जिनकी काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चला। तब थक हारकर चौकी पुलिस में दोनों अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *