जमानियां (गाजीपुर)। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार की शाम स्टेशन बाजार स्थित एक मैरेज लॉन में किया गया।कार्यक्रम 3:30 बजे शुरू हुआ जो घंटो तक चला।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज को ऊंचाई पर ले जाने के लिए हमें अपने हक की लड़ाई लड़ना होगा। तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां देश पर राज करेंगी। हमें पौव्वा नहीं पावर चाहिए। इसके लिए हमें शिक्षित होना होगा।आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं पूरे मनयोग से जुट जाय।
निषाद के मान सम्मान के लिए सदैव खड़ा हूँ। हर कार्यकर्ता संविधान में दिए गए अपने अधिकार को समझें और निषाद समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दें। आगामी चुनावों को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जायें।










