जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त अभियुक्त अर्जुन राम (29 वर्ष) पुत्र मामु राम निवासी लोदीपुर, कस्बा जमानियां, जनपद गाजीपुर को बब्बनपुर गंगा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर मुकदमा संख्या 353/25 धारा 65(1), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 5n/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।










