मनबढ़ युवकों ने आरपीएफ सिपाही के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज

जमानियां ( गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ सिपाही व अज्ञात युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में आरपीएफ दिलदारनगर थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कुछ युवक नशे का सेवन कर रहे थे तभी प्लेटफॉर्म नं 1 पर स्थित आरपीएफ आउट पोस्ट पर तैनात सिपाही बिना वर्दी के ही मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगा। यह देख नशा कर रहे युवक भड़क गए और देखते ही देखते मनबढ़ युवकों ने आरपीएफ सिपाही को मारपीट कर मौके से भाग निकले।

आरपीएफ दिलदारनगर के मुताबिक आरोपी युवक स्टेशन पर बैठ कर शराब पी रहे थे, जिन्हें मना करने पर सिपाही के साथ मारपीट की। इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *